कावेरी जल विवाद कर्नाटक और तमिलनाडु की सरकारें आमने सामने है। फिलहाल यह विवाद थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपित विजय के साथ होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया है। वहीं दूसरी ओर, राज्य में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच विजय की नई फिल्म 'जना नायकन' भी विवादों में घिर गई है और कई सिनेमाघरों ने इसका प्रदर्शन रोक दिया है। दरअसल, कावेरी जल विनियमन समिति ने हाल ही में कर्नाटक सरकार को निर्देश दिया था कि वह 15 दिनों तक प्रतिदिन 3500 क्यूसेक पानी तमिलनाडु को छोड़े। इस आदेश के बाद कर्नाटक में किसानों और विभिन्न संगठनों का विरोध तेज हो गया है।
इसी बीच 3 अगस्त को बेंगलुरु में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के बीच प्रस्तावित बैठक भी टाल दी गई। इस बैठक में कावेरी जल विवाद के अलावा मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वायर परियोजना पर चर्चा होनी थी। बैठ�
Korba, Korba | Jul 31, 2026