जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर के रहने वाले अजीत कुमार की कहानी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। कभी परिवार का कर्ज चुकाने के लिए 16-16 घंटे साइकिल चलाकर फूड डिलीवरी करने वाले अजीत, आज देश के सबसे सफल ऑडियो-फिक्शन राइटर (Audio-fiction Writer) में से एक बन चुके हैं। यही नहीं, वह 1 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुके हैं।
कोविड-19 महामारी के दौरान परिवार का कारोबार ठप होने और सिर पर भारी कर्ज होने के कारण अजीत को अपनी मेडिकल की पढ़ाई बीच में ही रोकनी पड़ी। परिवार की मदद के लिए वे फरीदाबाद में स्विगी (Swiggy) के डिलीवरी बॉय बन गए। कर्ज की किश्तें चुकाने के लिए वे रोजाना 100 किलोमीटर तक साइकिल चलाते और 16-16 घंटे काम करते थे। जब हालात थोड़े संभल ही रहे थे, तब एक सड़क हादसे ने अजीत को गंभीर रूप से घायल कर दिया। कई फ्रैक्चर के कारण वे महीनों के लिए बेड पर आ गए। आय का एकमात्र जरिया भी छिन चुक�
Korba, Korba | Jul 31, 2026