संडीला: मिश्रिख सांसद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए, समर्थकों में खुशी की लहर
Sandila, Hardoi | Jun 25, 2026 मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के सांसद अशोक रावत को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए भाजपा अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद क्षेत्र में उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर खुशी का इजहार किया।