चांपा: महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को सारागांव पुलिस ने मौहाडीह गांव से किया गिरफ्तार
सारागांव पुलिस ने मौहाडीह गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि धनीराम खैरवार, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा है।