कोंच: पीसीसी नहीं होने से कीचड़ में डूबा खैरा का वार्ड -3, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
Konch, Gaya | Jul 25, 2026 प्रखण्ड के ग्राम पंचायत सिमरा अंतर्गत ग्राम खैरा के वार्ड संख्या-03 की गलियों में आज तक पीसीसी ढलाई नहीं हो सकी है। नतीजतन यहां सालभर कीचड़ जमा रहता है। बरसात में तो स्थिति और बदतर हो जाती है, लोगों को घर से निकलने के लिए कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीण सीपू कुमार, राधे यादव, ईश्वरी यादव, सुखेन्द्र यादव, रमत यादव आदि ने जांच की मांग की है।