लालगंज: लालगंज तहसील क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में भगवान परशुराम जयंती मनाई गई, शिक्षा व संस्कार पर दिया गया जोर
लालगंज तहसील क्षेत्र के दुबार कलां, हलिया, ड्रमंडगंज आदि स्थानों पर रविवार दोपहर बाद करीब 3:00 बजे ब्राह्मण एकता परिषद मिर्जापुर के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वही समाज विकसित होता है जिसमें संस्कार, चरित्र और शिक्षा का समुचित समावेश होता है।