बड़हिया: वीरुपुर थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों को नशा सेवन में किया गिरफ्तार, पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा
वीरुपुर थाना की पुलिस ने नरसिंघौली टाल से हरुहर नदी किनारे से 2 व्यक्ति को नशा सेवन में गिरफ्तार कर शनिवार अपराह्न 1:30 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस के मुताबिक मामले में तुरकैजनी गांव के रहने वाले रामबालक महतो के पुत्र मिथलेश महतो को तथा लूटन महतो के पुत्र मुकेश महतो को गिरफ्तार किया गया. वीरुपुर थाना में कांड संख्या 29/26 दर्ज किया गया.