बहराइच: आसाम रोड पर वाहन में शराब होने की जानकारी पर पहुंचे अधिकारी, कई वाहनों की जांच के बाद कुछ नहीं मिला
आसाम रोड पर वाहनों में शराब होने की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने 60 वाहनों की जांच की, लेकिन किसी वाहन में कुछ नहीं मिला। लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला आबकारी अधिकारी ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक के लिए जगह जगह टीम लगाई है। उसी के तहत टीम जांच कर रही है। आसाम रोड पर टोल प्लाजा पर आबकारी निरीक्षक विवेक सिंह चौहान ने टीम के साथ चेकिंग किया गया