रायसेन: अंधे हत्याकांड का खुलासा: प्रेम संबंध में रंजिश बनी हत्या की वजह, तीन आरोपी गिरफ्तार
Raisen, Raisen | May 10, 2026 रायसेन पुलिस कंट्रोल रूम में रविवार दोपहर 1 बजे एक सनसनीखेज घटना के खुलासे के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता ने जानकारी दी कि रायसेन जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 7