दरभंगा: दरभंगा सांसद ने कहा, मिथिला विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को विश्व स्तरीय बनाने की है जरूरत
भाजपा सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने कहा कि मिथिला की प्राचीन शैक्षणिक गरिमा तथा ज्ञान परंपरा को पुनर्जीवित करने में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की महती भूमिका है। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के हाथों स्थापित मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर शोध संस्थान, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम महिला अभियंत्रण महाविद्यालय, सीएम लॉ कॉलेज जैसे संस्थानो