स्व-सहायता समूह से आत्मनिर्भरता की नई राह
ग्राम महमरा निवासी श्रीमती पार्वती देवांगन ने परमेश्वरी स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपने जीवन को नई दिशा दी। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से उन्होंने मसाला-बेसन मशीन स्थापित कर उत्पादन कार्य शुरू किया।
आज उनके प्रयासों से हर महीने लगभग ₹40-50 हजार की आय और वर्ष में करीब ₹5 लाख की आमदनी हो रही है। यह सफलता महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायी मिसाल है।
श्रीमती पार्वती देवांगन ने इस अवसर के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री हमर विष्णु देव साय भैया जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
#महिला_सशक्तिकरण #आत्मनिर्भर_महिला #स्वसहायता_समूह #ग्रामीण_विकास #विष्णुदेव_साय छत्तीसगढ़
Durg, Chhattisgarh | Aug 24, 2026