कोंडागांव: 15 अगस्त को फरसगांव में निकलेगी भव्य 'एकता यात्रा'
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को फरसगांव में ‘एकता यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के.बी. जनरल स्टोर से प्रारंभ होकर हाई स्कूल फरसगांव तक निकाली जाएगी। यात्रा में शामिल होने वाले प्रतिभागियों से अपने साथ साइकिल एवं मोटर साइकिल लेकर आने की अपील की गई है। प्रतिभागियों के लिए के.बी. जनरल स्टोर की ओर से एक निःशुल्क टी-शर्ट भी प्रदान की जाएगी।