जहानाबाद: जहानाबाद से 2 तारीख से लापता बच्चे को जीआरपी ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
बीते 2 मई से एक बालक जहानाबाद के काजीपुर टाली गांव से लापता हो गया था जिसे जहानाबाद पुलिस ने गुमशुदगी के आवेदन के आलोक में तत्परता दिखाते हुआ कार्रवाई की और GRP के मदद से बरामद कर CWC बिहटा में उपस्थित कराया एवं बाकी प्रक्रियाओं के बाद परिजनों को सौंप दिया जिसके चर्चा जिले में रविवार रात्रि करीब 8 बजे तक भी जारी है। लोग इस पहल की काफी सराहना कर रहे हैं।