बीरपुर: गेनहरपुर मुखिया ने पंचायत सचिव पर ड्यूटी से गायब रहने का आरोप लगाया
वीरपुर प्रखंड के गेनहरपुर पंचायत में पंचायत सचिव की कार्यशैली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे पंचायत के मुखिया अशोक पासवान ने पंचायत सचिव सुरेश कुमार चौधरी पर निर्धारित ड्यूटी से गायब रहने एवं कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए डीडीसी व बीडीओ को लिखित शिकायत सौंपी है।