मंझनपुर: कौशांबी में मतदान के दूसरे दिन से चाय पर शुरू हुई जीत हार की चर्चा, सामाजिक गणित मुद्दों पर जीत हार का दावा
मंगलवार सुबह से ही कौशांबी में लोकसभा चुनाव को लेकर जीत हार की चर्चा चाय पर चर्चा के साथ शुरू हो गई है।चर्चा मतदान के प्रतिशत को भी लेकर की जा रही है जिसमें राजनीतिक गणित लगाई जा रही है।मंझनपुर विधानसभा में मतदान का सबसे ज्यादा प्रतिशत रहा है यहां पर 57 % से ज्यादा मतदान हुआ है जबकि अन्य चार जगह पर ज्यादा नहीं हुआ।लोग अपने अपने अंदाज में कयास लग रहे हैं।