मंझनपुर: ओसा मंडी अफसर रोजाना दो बार करेंगे स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश राय ने बताया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पैरामिलिट्री के हवाले है। अधिकारी प्रतिदिन दो बार स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करेंगे। कोई शिकायत मिलने पर औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है। कोई भी अधिकारी निरीक्षण करने जाएगा तो उसे लॉक बुक में इंट्री करनी होगी। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। स्ट्रांग रूम की बाहरी सुरक्षा में पीएसी मौजूद है।