मंझनपुर: शमसाबाद चौकी के बॉर्डर पर हाईटेंशन लाइन के पोल के करीब मिला युवक का शव, करंट लगने से मौत होने की आशंका
मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के वीराने में युवक की लाश मिली है। युवक के शव से कुछ दूर पर आरी ब्लेड मिला है। स्थानीय लोगो के मुताबिक युवक हाई टेंशन पोल से बिजली की तार काटने की कोशिश कर रहा था। करंट लगने से उसकी गिर पर मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।