मंझनपुर: मंझनपुर इलाके में एचटी लाइन खम्बे के बग़ल में मिला एक युवक का शव पास में पड़ा था आरी ब्लेड पुलिस जांच में जुटी
मंझनपुर थाना क्षेत्र में एक शव मंगलवार को मिला है।बिजली के एचटी लाइन खंबे के बगल में मिले इस शव को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई।लाश के करीब आरी ब्लेड पड़ा हुआ मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है।मधवा के युवक के रूप में इसकी शिनाख्त हुई है।बिजली के खंभे के पास मिली लाश को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस जांच मे जुटी।