बोध गया: बोधगया एसएफसी गोदाम में नई गड़बड़ी का आरोप, ट्रक पर खाद्यान्न तौलने का वीडियो वायरल, पारदर्शिता पर उठे सवाल
Bodh Gaya, Gaya | Jul 31, 2026 बोधगया स्थित एसएफसी गोदाम एक बार फिर चर्चा में है। पहले खाद्यान्न की कम आपूर्ति और गोदाम परिसर में अनाधिकृत व्यक्तियों की मौजूदगी को लेकर सवाल उठते रहे हैं, वहीं अब ट्रक पर ही खाद्यान्न की तौल किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार की सुबह 6 बजे तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गुरुवार का है।