बक्सर: 1.79 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए जयप्रकाश व सोना देवी को 4 माह की सजा, 1-1 हजार जुर्माना
Buxar, Buxar | Jun 19, 2026 बक्सर कोर्ट ने एनडीपीएस कांड संख्या 11/26 में दोषी जयप्रकाश सिंह और सोना देवी को 4 माह की कैद और 1-1 हजार रुपए अर्थदंड की सजा शुक्रवार को 1:00 बजे सुनाई। फैसला जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-8 सह विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस सुनील कुमार सिंह ने सुनाया। विशेष लोक अभियोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी।