मंझनपुर: रानीपुर दबंगों ने उखाड़कर फेंक दिया पत्थरगड़ी, पांच पर केस
रानीपुर निवासी रामराज सिंह ने आरोप है कि गांव के ही सत्य प्रताप सिंह से उसका भूमि संबंधी विवाद है। विवादित जमीन की पैमाइश व हकबंदी होने के बाद पत्थरगड़ी कराया गया था। शनिवार की शाम आरोपित ने परिजनों के साथ मिलकर खेत में गाड़े गए पत्थर को उखाड़ दिया। देर रात पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपित सत्य प्रताप, हरनामसिंह, संगीता देवी, सैल कुमारी समेत पांच पर केस दर्ज।