मंझनपुर: करारी में थानेदार के लापरवाही पूर्ण रवैए से अक्रोशित हुए ग्रामीण, थाना घेरा
करारी ,कौशांबी।दस दिन पूर्व गायब हुए दलित युवक की तलास न होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। पीड़ित परिजनों ने इलाकाई थाना में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाया था। दस दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इस बात अक्रोषित होकर ग्रामीणों ने रविवार की शाम सैकड़ों की संख्या में आकर थाना का घेराव करते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।