मंझनपुर: करारी में शादी न करने पर युवती ने दिया दुष्कर्म के फर्जी मुकदमें में जेल भेजवाने की धमकी - शिकायत
पुरानी दुश्मनी को भूलकर एक युवती ने शादी करने का फैसला लिया। शादी के लिए युवती अपने जीजा के साथ युवक के घर पहुंच कर शादी करने की बात रखी। बात न बनने पर जमकर हंगामा किया। लाठी डंडे के साथ पहुंचे युवती के रिश्तेदारों ने युवक के घर पर अश्लीलता करते हुए तांडव किए।शादी न करने पर दुष्कर्म के फर्जी मुकदमा लिखाने की धमकी देते हुए भाग निकले। जांच में जुटी पुलिस।