मंझनपुर: धर्मुहापुर गांव में जमीन के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया चाकू से हमला, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के धर्मुहापुर गांव के रहने वाले कमलेश चन्द्र पुत्र स्व छोटे लाल खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि जमीन का विवाद उसके बड़े भाई चिरौंजी से चल रहा है। आरोप है कि वह घर पर सो रहा था। सोते समय उसके भाई ने चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान उसके सर और शरीर मे गंभीर चोट लगी है।