मंझनपुर: जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 95 वाहनों का किया ई-चालान व एक वाहन को किया गया सीज
कौशाम्बी जनपद में चलाए जा रहे यातायात से सम्बंधित अभियान के क्रम में जनपद स्तर पर विभिन्न थानों व यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वालो के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई। इस दौरान दो पहिया चार पहिया वाहनों को चेक किया गया यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 95 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा एक वाहन को सीज किया गया है।