लालगंज: लालगंज में धूल भरी आंधी ने मचाई तबाही, कई पेड़ और बिजली के खंभे गिरे, विद्युत आपूर्ति ठप, बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा
बुधवार की शाम लगभग 4:00 बजे से धूल भरी आंधी ने ग्रामीण अंचलों में काफी तबाही मचाई कई पेड़ गिर गए बिजली के खंभे गिर गए घरों के छप्पर उड़ गए विद्युत आपूर्ति ठप हो गई वहीं कुछ देर के बाद मौसम ने फिर करवट लिया और बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया तेज तपिश वाली गर्मी से लोगों को राहत मिली लालगंज सहित पूरे ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी ने तबाही मचाई तो बारिश ने राहत