आज संगरिया एवं टिब्बी में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं।
संगरिया की आवाज़।
बैठकों में वार्डवार कांग्रेस पार्टी के टिकट के इच्छुक दावेदारों से आवेदन प्राप्त किए गए तथा आगामी चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक रणनीति और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष श्री मनीष मक्कासर, विधायक श्री अभिमन्यु पूनिया, नगर निकाय चुनाव प्रभारी श्री प्रवीण जैन जी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संगरिया श्री सुधीर गोदारा जी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष टिब्बी श्री हरनेक सिंह जी एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष संगरिया श्री संजीव सोनी जी सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में कांग्रेसजनों के उत्साह और एकजुटता ने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की मजबूत तैयारियों का संदेश दिया। सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, अनुशासन और एकजुटता के साथ जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा एवं जनहित की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया गया।
एकजुट संगठन, मजबूत संकल्प और जनसेवा की भावना के साथ आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।
संगरिया की आवाज़
#कांग्रेस #नगरनिकायचुनाव #संगरिया #टिब्बी #जनसेवा #एकजुटकांग्रेस #Congress