गम्हरिया: जनगणना कर्मियों के मानदेय भुगतान में देरी, डीएम से लगाई गुहार
गम्हरिया में जनगणना-2027 के प्रथम चरण का कार्य पूरा होने के बावजूद प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के मानदेय का भुगतान नहीं होने से नाराजगी है। शिक्षकों ने डीएम को आवेदन देकर शीघ्र भुगतान की मांग की है। उन्होंने बीडीओ पर अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया। वहीं, बीडीओ चंदन कुमार ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि इनवॉइस तैयार है और जल्द भुगतान होगा।