कोईलवर: राइफल शूटिंग में नेशनल स्तर के लिए क्वालिफाई कर डुमरिया की बेटी रश्मि ने बढ़ाया गांव, प्रखंड और जिले का मान
कोईलवर प्रखंड के गिधा थाना अंतर्गत डुमरिया गांव की बेटी रश्मि सिंह ने राइफल शूटिंग में नेशनल स्तर के लिए क्वालिफाई कर गांव और जिले का नाम रोशन किया है। रश्मि की इस उपलब्धि से पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे डुमरिया स्थित आवास पर परिवार के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर रश्मि का उत्साहवर्धन किया।