अमेठी जिले में रविवार सुबह घने कोहरे के बीच बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुबह लगभग नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के टांडा–बांदा राजमार्ग पर स्टील फैक्ट्री गुंवावा मोड़ के पास ओवरटेक के दौरान रोडवेज बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।