भादरा: गांव डूंगराना में घर में घुसकर मारपीट और नकदी-जेवर ले जाने पर मामला दर्ज
भादरा के डूंगराना गांव में घर में घुसकर मारपीट, 20 हजार रुपये व सोने की ताबीजी ले जाने तथा महिलाओं की लज्जा भंग करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। परिवादी की रिपोर्ट पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सहायक उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद को जांच सौंपी गई है।