कुनकुरी: कुनकुरी के पण्डरीपानी में 'बारूदी खेल', ब्लास्टिंग से घर के पास गिरा भारी पत्थर, बाल-बाल बचा परिवार
जशपुर के कुनकुरी में पत्थर खदानों की ब्लास्टिंग अब ग्रामीणों के लिए डर का सबब बनती जा रही है। रेमते ग्राम पंचायत के पण्डरीपानी में आरोप है कि आबादी से महज 50 से 60 मीटर की दूरी पर हाई-पावर ब्लास्टिंग की जा रही है। ब्लास्टिंग के दौरान एक भारी-भरकम पत्थर उड़कर ग्रामीण दिलीप राम के घर के बेहद करीब जा गिरा और जमीन में धंस गया। गनीमत रही कि परिवार बाल