रफीगंज: बलिगांव में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी तेज, जगदेव प्रसाद की प्रतिमा अनावरण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक
रफीगंज प्रखंड के बलिगांव में आगामी 9 जुलाई को आयोजित होने वाले अमर शहीद जगदेव प्रसाद की आदमकद प्रतिमा अनावरण समारोह को ऐतिहासिक और सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को दोपहर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जगदेव विचार मंच के बैनर तले आयोजित इस बैठक में रफीगंज और ओबरा के विधायक सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता राम प्रसा