समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार मे जिले के विभिन्न जगहों से पहुंचे 53 फरियादियों ने लगाई गुहार
जिलाधिकारी के निर्देश पर समाहरणालय परिसर में शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे तक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार मे जिले के विभिन्न जगहों से फरियादी अपनी- अपनी समस्या को लेकर पहुंचे, जहां उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता द्वारा बारी- बारी से सभी की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान 53 अलग- अलग मामले आए जिसमें कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया। जबकि कई अन्य मामलों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर फौरन निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
वहीं 53 मामलों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, बंदोबस्ती पर्चा, नाला निर्माण, होमगार्ड भर्ती, पुलिस प्रशासन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) से संबंधित संवेदनशील मुद्दे शामिल थे।
वहीं बासगीत पर्चा से जुड़ी शिकायतों पर अपर समाहर्ता द्वारा तुरंत संज्ञान लिया गया। मामले की त्वरित जांच के बाद ऑन-द-स्पॉट कार्रवाई करते हुए कुल 17 जरूरतमंद अनुसूचित जाति के योग्य भूमिहीन फरियादियों को जनता दरबार में ही बंदोबस्ती पर्चा अविलंब प्रदान करने हेतु अपर समाहर्ता ने संबंधित अंचल अधिकारी को निर्देश दिया।
अन्य सभी मामलों की गंभीरता को रेखांकित करते हुए संयुक्त अध्यक्षता कर रहे अधिकारियों ने शेष सभी शिकायतों के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि एक निश्चित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें तथा अनुपालन रिपोर्ट अविलंब जिला मुख्यालय को प्रस्तुत करें। #jamuinews #jamuitopnews #dmjamui #JantaDarbar #viralreels #viralpost #viralphoto
Jamui, Jamui | Aug 7, 2026