सागर नगर: गणतंत्र दिवस पर सागर केंद्रीय जेल से आजीवन कारावास के 9 बंदी रिहा, दो ने जेल में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त की
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सागर केंद्रीय जेल से आजीवन कारावास की सजा काट रहे 9 बंदियों को विशेष माफी के तहत सोमवार दोपहर 12:00 रिहा किया गया। रिहा किए गए बंदियों में दो ने जेल में रहते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त की। यह छूट शासन की नीति के अनुसार दी गई। जेल अधीक्षक मानेंद्र सिंह परिहार ने बंदियों से पुनः अपराध न करने और अर्जित कौशल से आत्मनिर्भर बनने की अपील की।