मुजफ्फरपुर में 'सेवा, संकल्प, समर्पण' के 100 दिन का जश्न, 12,147 स्थानों पर ऐतिहासिक आयोजन
मुजफ्फरपुर में 'सेवा, संकल्प, समर्पण' के 100 दिन पूरे होने पर जिला प्रशासन ने पूरे जिले में ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया। समाहरणालय, सभी 16 प्रखंडों, 373 पंचायतों, 2,751 महादलित टोलों, 5,363 आंगनबाड़ी केंद्रों और 3,642 जीविका ग्राम संगठनों सहित कुल 12,147 से अधिक स्थानों पर एक साथ समारोह आयोजित हुआ। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें लाखों लोगों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।
जिलाधिकारी कुमार गौरव ने बताया कि पिछले 100 दिनों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, पंचायत, समाज कल्याण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। सिकंदरपुर लेक फ्रंट का उद्घाटन, तीन नए डिग्री कॉलेजों की शुरुआत, 17 आदर्श विद्यालयों का संचालन, आयुष्मान कार्ड निर्माण, पंचायत विकास दिवस, सहयोग शिविरों के सफल आयोजन और सैकड़ों विकास योजनाओं के क्रियान्वयन से जिले के विकास को नई गति मिली है। शाम को नगर भवन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां कलाकारों और विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं तथा उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
#TirhutNow #Muzaffarpur #SevaSankalpSamarpan #BiharNews #KumarGaurav