Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

"पैसे लिए, चालान नहीं कटा!" युवक ने महिला पुलिसकर्मी से किया सवाल #PatnaTrafficPolice #PatnaNews #TrafficChallan #ViralVideo #BiharNews

Purnia East, Purnia | Jun 23, 2026

MORE NEWS

समाहरणालय पूर्णिया,
 जिला जनसंपर्क कार्यालय,
 प्रेस विज्ञप्ति 904 ,
दिनांक 13 जुलाई 2026,
===================

श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०)
जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के टीपीडीएस एवं सीएमआर गोदामों की भौतिक रूप से सत्यापन के दृष्टिगत जांच दल का गठन किया गया है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को आदेश दिया गया है कि बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के टीपीडीएस एवं सीएमआर गोदाम का भौतिक रूप से सत्यापन कर प्रतिवेदन ससमय समर्पित करना सुनिश्चित करें ।

इसी क्रम में सोमवार को वरीय उपसमाहर्ता निधि कुमारी द्वारा प्रखंड कसबा एवं के०नगर में टीडीपीएस एवं सीएमआर गोदामों और डीसीएलआर धमदाहा द्वारा प्रखंड रुपौली में टीपीडीएस एवं सीएमआर गोदामों का भौतिक निरीक्षण किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 904 , दिनांक 13 जुलाई 2026, =================== श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के टीपीडीएस एवं सीएमआर गोदामों की भौतिक रूप से सत्यापन के दृष्टिगत जांच दल का गठन किया गया है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को आदेश दिया गया है कि बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के टीपीडीएस एवं सीएमआर गोदाम का भौतिक रूप से सत्यापन कर प्रतिवेदन ससमय समर्पित करना सुनिश्चित करें । इसी क्रम में सोमवार को वरीय उपसमाहर्ता निधि कुमारी द्वारा प्रखंड कसबा एवं के०नगर में टीडीपीएस एवं सीएमआर गोदामों और डीसीएलआर धमदाहा द्वारा प्रखंड रुपौली में टीपीडीएस एवं सीएमआर गोदामों का भौतिक निरीक्षण किया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jul 13, 2026

समाहरणालय पूर्णिया,
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-906 ,
दिनांक:-13 जुलाई 2026,
===================

जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में सोमवार को खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अधिप्राप्ति कार्य से संबद्ध  जिला स्तरीय,प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों  एवं चयनित राइस मिलर के साथ समीक्षा बैठक आहूत की गई।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा बैठक में सभी पदाधिकारियों को अधिप्राप्ति कार्य को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया।
सभी चयनित पैक्स /व्यापार मंडल को तेजी से cmr आपूर्ति कराने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा  सभी चयनित राइस मिल क़ो निर्देशित किया गया की अपनी क्षमता के अनुसार cmr आपूर्ति  कराना सुनिश्चित करें। ससमय 100% सीएमआर गिरना सुनिश्चित किया जाए

समीक्षा के क्रम में पाया गया कि पूर्णिया जिला अंतर्गत अमौर प्रखंड, डगरुआ प्रखंड, धमदहा प्रखंड मे cmr आपूर्ति प्रतिशत कम हैं.. सम्बंधित सहकारिता प्रसार पदाधिकारी एवं सम्बंद्ध राइस मिल क़ो   अविलम्ब अपेक्षित प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया

बैठक में  जिला आपूर्ति पदाधिकारी,जिला सहकारिता पदाधिकारी ,एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-906 , दिनांक:-13 जुलाई 2026, =================== जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में सोमवार को खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अधिप्राप्ति कार्य से संबद्ध जिला स्तरीय,प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं चयनित राइस मिलर के साथ समीक्षा बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी महोदय द्वारा बैठक में सभी पदाधिकारियों को अधिप्राप्ति कार्य को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया। सभी चयनित पैक्स /व्यापार मंडल को तेजी से cmr आपूर्ति कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी चयनित राइस मिल क़ो निर्देशित किया गया की अपनी क्षमता के अनुसार cmr आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें। ससमय 100% सीएमआर गिरना सुनिश्चित किया जाए समीक्षा के क्रम में पाया गया कि पूर्णिया जिला अंतर्गत अमौर प्रखंड, डगरुआ प्रखंड, धमदहा प्रखंड मे cmr आपूर्ति प्रतिशत कम हैं.. सम्बंधित सहकारिता प्रसार पदाधिकारी एवं सम्बंद्ध राइस मिल क़ो अविलम्ब अपेक्षित प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी,जिला सहकारिता पदाधिकारी ,एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jul 13, 2026

समाहरणालय पूर्णिया,
जनसम्पर्क कार्यालय,
*प्रेस विज्ञप्ति:-900.
*दिनांक :-13 जुलाई 2026,*
==================

सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय में श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा आमजनों  की समस्याएं सुनीं गई तथा त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को  निर्देश दिया गया।

 सेवा- संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रज्ञान सभागार पूर्णिया में जिला पदाधिकारी द्वारा आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया और संबंधित पदाधिकारियों को अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

 कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए फरियादियों द्वारा कुल-21 आवेदन देकर अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखीं। आवेदनों का गहन अवलोकनोपरान्त जिलाधिकारी महोदय द्वारा त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को  आवश्यक निर्देश दिया गया।

उक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम के तहत प्रखंड अनुमंडल एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।

ज्ञातव्य हो कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल तथा प्रखंड तथा पंचायतों में संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है।

=================
किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या:--064 54-24 23 19/ 24 23 17/ 24 23 20 पर  संपर्क करें । जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, जनसम्पर्क कार्यालय, *प्रेस विज्ञप्ति:-900. *दिनांक :-13 जुलाई 2026,* ================== सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय में श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा आमजनों की समस्याएं सुनीं गई तथा त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। सेवा- संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रज्ञान सभागार पूर्णिया में जिला पदाधिकारी द्वारा आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया और संबंधित पदाधिकारियों को अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए फरियादियों द्वारा कुल-21 आवेदन देकर अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखीं। आवेदनों का गहन अवलोकनोपरान्त जिलाधिकारी महोदय द्वारा त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। उक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम के तहत प्रखंड अनुमंडल एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए। ज्ञातव्य हो कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल तथा प्रखंड तथा पंचायतों में संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है। ================= किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या:--064 54-24 23 19/ 24 23 17/ 24 23 20 पर संपर्क करें । जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jul 13, 2026

समाहरणालय पूर्णिया,
 जिला जनसंपर्क कार्यालय,
 प्रेस विज्ञप्ति 903 ,
दिनांक 13 जुलाई 2026 ,
===================

श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया के निर्देश के आलोक में वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा जिला अंतर्गत खाद्य पदार्थ एवं मिठाइयों की दुकान और विभिन्न होटलों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच लगातार किया जा रहा है।

इसी कड़ी में सोमवार को श्री अभिषेक रंजन अनुमंडल पदाधिकारी बायसी एवं खाद्य संरक्षण पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से बायसी अनुमंडल के विभिन्न दुकानों, होटल एवं मिठाई प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता को लेकर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सैंपल एकत्रित कर जांच हेतु भेजा गया है। मिठाई एवं खाद्य पदार्थों में मिलावटी सामग्री पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों तथा होटल संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 903 , दिनांक 13 जुलाई 2026 , =================== श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया के निर्देश के आलोक में वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा जिला अंतर्गत खाद्य पदार्थ एवं मिठाइयों की दुकान और विभिन्न होटलों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को श्री अभिषेक रंजन अनुमंडल पदाधिकारी बायसी एवं खाद्य संरक्षण पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से बायसी अनुमंडल के विभिन्न दुकानों, होटल एवं मिठाई प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता को लेकर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सैंपल एकत्रित कर जांच हेतु भेजा गया है। मिठाई एवं खाद्य पदार्थों में मिलावटी सामग्री पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों तथा होटल संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jul 13, 2026

समाहरणालय पूर्णिया,
 जिला जनसंपर्क कार्यालय,
 प्रेस विज्ञप्ति 905 ,
दिनांक 13 जुलाई 2026,
===================

जिला पदाधिकारी ने की बाढ़ एवं सूखाड  की तैयारियों की समीक्षा; सभी संबंधित विभागों को दिए  कई आवश्यक दिशा निर्देश:-

जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से) की अध्यक्षता में आज बाढ़ एवं सूखा से संबंधित  अद्यतन प्रतिवेदनों  एवं धरातलीय तैयारी की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी मौसम के मद्देनजर संभावित आपदाओं से निपटने की पूर्व तैयारियों को पुख्ता करना और आम जनता को हर संभव राहत पहुंचाना है।

​बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई और कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया।​सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा नगर निगम पूर्णिया और सभी नगर पंचायतों को निर्देश दिया गया कि शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जल निकासी (वाटर ड्रेनेज) व्यवस्था को तुरंत सुदृढ़ करें। मानसून के दौरान कहीं भी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। वॉटर लॉगिंग की समस्या न हो इसके लिए नाले की नियमित साफ सफाई कराना सुनिश्चित करें। 
जिले में कृषि की स्थिति का जायजा लेते हुए जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे वर्तमान में हो रही धान की रोपाई के प्रतिशत का सटीक आकलन करें। 

सूखा जैसी स्थिति से निपटने के लिए विभाग को अलर्ट रहने और किसानों की स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया गया। किसी भी आपातकालीन स्थिति या बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए फ्लड कंट्रोल डिपार्टमेंट को चौबीसों घंटे अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया।

 जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि संवेदनशील क्षेत्रों और तटबंधों की सतत निगरानी की जाए ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
बैठक के दौरान ग्रामीण कार्य विभाग (RWD), पथ निर्माण विभाग (RCD) और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के अधिकारियों को भी अपनी-अपनी कार्य योजनाओं के साथ मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया। 

बैठक में अपर समाहार्ता ( आपदा प्रबंधन) एडीएमओ पूर्णिया एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 905 , दिनांक 13 जुलाई 2026, =================== जिला पदाधिकारी ने की बाढ़ एवं सूखाड की तैयारियों की समीक्षा; सभी संबंधित विभागों को दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश:- जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से) की अध्यक्षता में आज बाढ़ एवं सूखा से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदनों एवं धरातलीय तैयारी की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी मौसम के मद्देनजर संभावित आपदाओं से निपटने की पूर्व तैयारियों को पुख्ता करना और आम जनता को हर संभव राहत पहुंचाना है। ​बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई और कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया।​सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा नगर निगम पूर्णिया और सभी नगर पंचायतों को निर्देश दिया गया कि शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जल निकासी (वाटर ड्रेनेज) व्यवस्था को तुरंत सुदृढ़ करें। मानसून के दौरान कहीं भी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। वॉटर लॉगिंग की समस्या न हो इसके लिए नाले की नियमित साफ सफाई कराना सुनिश्चित करें। जिले में कृषि की स्थिति का जायजा लेते हुए जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे वर्तमान में हो रही धान की रोपाई के प्रतिशत का सटीक आकलन करें। सूखा जैसी स्थिति से निपटने के लिए विभाग को अलर्ट रहने और किसानों की स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया गया। किसी भी आपातकालीन स्थिति या बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए फ्लड कंट्रोल डिपार्टमेंट को चौबीसों घंटे अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि संवेदनशील क्षेत्रों और तटबंधों की सतत निगरानी की जाए ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। बैठक के दौरान ग्रामीण कार्य विभाग (RWD), पथ निर्माण विभाग (RCD) और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के अधिकारियों को भी अपनी-अपनी कार्य योजनाओं के साथ मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहार्ता ( आपदा प्रबंधन) एडीएमओ पूर्णिया एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jul 13, 2026