सारठ: CO केसीएस मुंडा ने सारठ थाना परिसर में 6 दिवसीय उर्स मेले को लेकर की बैठक, सफल संचालन पर हुई चर्चा
Sarath, Deoghar | Mar 25, 2026 सारठ CO केसीएस मुंडा ने बुधवार शाम 4 बजे सारठ थाना परिसर में विशेष बैठक करके 6 दिवसीय वार्षिक उर्स मेले के सफल संचालन पर चर्चा की है। बताया कि PHED के कनीय अभियंता को मेला क्षेत्र के बंद चापानलों को चालू करने, बिजली विभाग से निर्बाध बिजली आपूर्ति, मधुपुर नगर परिषद से चलंत शौचालय, अग्निशमन से दमकल व CHC प्रभारी से स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए मांग की गई है।