चाईबासा: चाईबासा कोषागार से लाखों की अवैध निकासी का मामला, जांच शुरू होने से प्रशासन में हड़कंप
चाईबासा। चाईबासा कोषागार से लाखों रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार, पुलिस विभाग के खातों से लाखों रुपये की अवैध निकासी का पता चलते ही जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर जांच शुरू कर दिया। शनिवार को 10 एसपी अमित रेणु ने कहा की जांच पड़ताल जारी है।