धौलपुर: परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी पर एबीवीपी ने फिर गरजते हुए दोबारा सौंपा ज्ञापन
परीक्षा परिणामों में कथित गड़बड़ी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का विरोध लगातार जारी है। इसी मामले को लेकर गुरुवार को एक बार फिर एबीवीपी की धौलपुर इकाई ने जिला कलेक्टर के माध्यम से ब्रज यूनिवर्सिटी के कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि BA, BSc और BCA के परिणामों में अब तक सुधार नहीं किया गया है, जिससे बड़ी संख