सिराथू: लेखपाल की रिश्वतखोरी से तंग महिला ने सिराथू तहसील के लेखपाल कक्ष में किया हंगामा
सिराथू तहसील के लेखपाल कक्ष में एक महिला ने हंगामा किया है शुक्रवार वायरल हुए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला लेखपाल धर्मराज सरोज पर आरोप लगा रही है कि उसने जमीन संबंधी कार्य के लिए ₹15000 की रिश्वत मांगी थी।महिला वीडियो में यह भी कह रही है कि उन्होंने अपना जेवर गिरवी रखकर लेखपाल को रिश्वत दी थी।महिला का काम नहीं हुआ इसलिए महिला ने हंगामा किया है।