गोरखपुर: सेवा संकल्प अभियान में रक्तदान और मरीजों को फल-पोषण पोटली का वितरण
गोरखपुर में देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाए गए। जिला अस्पताल के शिविर का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेश झा समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।