कोईलवर: कोईलवर छपरा फोरलेन पर लगा जाम, ट्रक ड्राइवर और प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्री रहे परेशान
आज बुधवार को सुबह के 3:00 से लेकर शाम के 4:00 बजे तक कोईलवर से लेकर बबूरा छोटी पुल तक जाम लग रहा। प्रतिदिन इस सड़क पर आवागमन करने वाले हरनगी टोला निवासी रामनिवास राय ने बताया कि अभी वर्तमान मे एक लेने में धीमी गति से सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण का कार्य 31 अक्टूबर तक संपन्न करना था जो अभी नहीं हो सका है। इसलिए और अधिक जाम लग रहा है।