जमुई: नवीनगर में करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
Jamui, Jamui | Jun 26, 2026 नवीनगर गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नवीनगर निवासी श्रवण कुमार साह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रवण कुमार साह गांव में किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान बिजली पोल के पास नीचे लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आ गए।