गोरखपुर: गोरखपुर में आबकारी विभाग ने समय से पहले ठेके खोलने पर सख्ती बरती
गोरखपुर में आबकारी विभाग एक्शन मोड में नजर आ रहा है। समय से पहले देशी शराब के ठेके खोलने और ओवर रेट पर शराब बेचने वालों के खिलाफ विभाग ने सख्त अभियान शुरू किया है। उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग की टीम ने जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में सुबह-सुबह औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शहर के कई देसी शराब के ठेके बंद पाए गए, जिससे साफ है कि विभाग की कार्रवाई का असर देखने