मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिरुवा नगर में रविवार रात जिला परिषद सदस्य जवाहर बोईपाई के दो पुत्रों पर अज्ञात युवकों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बिरुवा नगर स्थित होरा प्ले स्कूल के पास जवाहर बोईपाई के किराए के मकान में यह वारदात हुई। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने रात के समय 8 से 10 की संख्या हमलावर पहुंचे थे।