बदायूं: मोंगर गांव में बच्चों के विवाद में पांच लोगों ने पति-पत्नी को लाठी-डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Jul 18, 2025 बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के मोंगर गांव में बच्चों के विवाद में गांव के ही रहने वाले पांच लोगों ने 40 वर्षीय भगवानदास पुत्र दन्नु सिंह व उनकी 38 वर्षीय पत्नी मीना को लाठी - डंडा मारकर घायल कर दिया। घायलों ने मारपीट करने वालो की पुलिस से शिकायत की है । पुलिस ने घायल पति - पत्नी को जिला अस्पताल मे मेडिकल परीक्षण को कराया है।