बदायूं: SSP ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी दी, पुलिसकर्मियों को फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई गई
Budaun, Budaun | Jul 18, 2025 बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी उझानी/लाइन "डॉ0 देवेन्द्र कुमार" द्वारा किया गया । टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी।