बदायूं: म्याऊ कस्बे के रामलीला ग्राउंड के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, कार सवार की हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 18, 2025 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र म्याऊं कस्बे के रामलीला ग्राउंड के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। जिसमें कार सवार आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एम्बुलेंस कर्मी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी। वहीं सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं परिजन अनहोनी घटना होने की बात कह रहे है।