बदायूं: असरासी गांव में खेड़े के समीप किसान ने खोदी जमीन, निकला घड़ा, खजाने की अफवाह से मचा शोर, घड़े में निकले कंकड़-पत्थर
Budaun, Budaun | Jul 17, 2025 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के असरासी गांव में खेड़े के समीप खेत में धान की रोपाई करने के लिए पानी भरते समय किसान हरिओम उर्फ झब्बू के खेत में पुराना घड़ा दिखाई दिया। इस पर पूरे गांव में खजाना मिलने का शोर मच गया। लेकिन उसके अंदर ऐसी चीज मिली, जिसे देखकर ग्रामीण दंग रह गए। घड़े से निकले काली मिट्टी और कंकड़-पत्थर। लोग देखकर हैरान रह गये।